- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी में कांग्रेस आला कमान नें अपने अजीबो -गरीब निर्णय में यूपी में सात प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। इससे यहां जिले का कांग्रेसी अचरज में पड़ा है। एक दूसरे को फोन कर इस मनोनयन का आशय समझा जा रहा है। घोषणा के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बनाये गये है। इसके साथ ही छह औऱ प्रदेश अध्यक्ष हैं नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय व नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

एक प्रांत में सात अध्यक्ष की घोषणा नें कार्यकर्ताओं का मानसिक संतुलन बिगाड़ सा दिया हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा की मुखिया के रूप में सात लोगों को बनाकर क्या कांग्रेस आला कमान ग्रीनिज बुक में नाम दर्ज करायेगा ? यूपी विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

हालांकि जिले के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच यह चर्चा जरूर है की खाबरी को अध्यक्ष बनाकर दलित समाज को मैसेज दिया गया है। वहीं, प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जाति से दो प्रांतीय अध्यक्ष हैं। इनके अनुमान के मुताबिक घोषित पदाधिकारियों को जातीय आधार पर कार्यक्षेत्र दिए जाएंगे।

पूर्वांचल में वीरेंद्र चौधरी, प्रयाग में अजय राय, अवध में नकुल दुबे, ब्रज में यादवलैंड से आने वाले अनिल यादव और बुंदेलखंड में योगेश दीक्षित को जिम्मेदारी दी जा सकती है। नसीमुद्दीन प्रदेश में पार्टी का प्रमुख मुस्लिम चेहरा होंगे। इनका गृह जनपद बांदा हैं।

बृजलाल खाबरी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बसपा से की थी। कुछ ही समय में उनकी गिनती बुंदेलखंड बसपा के कद्दावर नेताओं में होने लगी थी। बसपा सरकार में इनका कद नसीमुद्दीन के आगे अदना सा था। नकुल दुबे भी बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
