City News Uttar Pradesh
केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा
उत्तर प्रदेश

केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में यमुना, केन और चंद्रावल नदी के बढ़ रहे जलस्तर से जनपद के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं इसकी वजह से इन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। हालांकि अभी जनपद की दोनों प्रमुख नदियां यमुना और केन खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा
Scene of floods in Ken, Yamuna and Chandrawal rivers: Water surrounds dozens of villages

आपको बता दें की मध्य प्रदेश की घाटियों में जबरदस्त बारिश के चलते रनगवां और बरियार पुर बांध उफना रहे हैं। पांच हजार क्यूसिक पानी का केन में डिस्चार्ज हो रहा है। हालत यह है की यहां केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ आ गई है करीब 2 दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।हालांकि अभी जनपद की प्रमुख नदियों केन और यमुना में पानी खतरे के निशान से नीचे है इसलिए हालत ज्यादा खराब नही हैं लेकिन इन नदियों में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।


बांदा के चिल्ला, पैलानी और जसपुरा क्षेत्रों के 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गयें है। इन गांवो का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट सा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलें भी जलमग्न हो गईं हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष की है। सरकार और शासन को इस क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां नदी पर एक पुल की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे बाढ़ के समय आवागमन में समस्या न हो। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का कहना है कि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। जिन गांवों का संपर्क टूट गया है वहां आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद नें लाभार्थियों के दिलों में भरा भाजपा प्रेम

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव : आम आदमी पार्टी नें डीएम से किया शिकायत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने बताया: महाकुंभ में जल जीवन मिशन बना है आकर्षण

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

City News Uttar Pradesh

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

ब्रेकिंग न्यूज़