![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तीन साल की मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, दुष्कर्म किया और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची की चीखें और खून से सने कपड़ों ने पूरे गांव को झकझोर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पांच घंटे के सर्च ऑपरेशन और ताबड़तोड़ दबिशों के बाद पुलिस ने दरिंदे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है।

जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे बच्ची लापता हुई। रात 9 बजे परिजनों ने तलाश शुरू की, तो पड़ोसी सुनील निषाद पर शक हुआ। उसके घर से बच्ची के खून से सने कपड़े मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम कर दिया गया। रात 2 बजे पुलिस, एसओजी और तीन थानों की टीम ने जंगल से घायल हालत में बच्ची को बरामद किया।

उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सुबह 4 बजे चिल्ला और पैलानी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुनील निषाद को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पैर में गोली मारी गई। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि “यह घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कठोरतम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त सजा दिलाई जाएगी।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
