23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
फर्जी एसडीएम हमीरपुर में वसूली करते गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार ... हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान
उत्तर प्रदेश

फर्जी एसडीएम हमीरपुर में वसूली करते गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार … हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान

 

हमीरपुर। कई दिनों से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो में लाल-नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमने वाले फर्जी एसडीएम शुक्रवार को भरुआ सुमेरपुर कस्बे में मंडी गेट के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उसकी हकीकत सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई। फर्जी अधिकारी बनकर दोनों मंडी गेट पर वसूली कर रहे थे और पुलिस ने रुपये भी बरामद किए हैं।

फर्जी एसडीएम हमीरपुर में वसूली करते गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार ... हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान
Fake SDM arrested for recovery in Hamirpur, red-blue beacon was written on the Bolero, Uttar Pradesh government

कस्बे में एक सफेद बोलेरो को काफी समय से देखा जा रहा था, जिसपर उत्तर प्रदेश सरकार व एसडीएम लिखा होने के साथ लाल नीली बत्ती व हूटर लगा था। बोलेरो सवार लोगों द्वारा वसूली किए जाने पर कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पहले तो पुलिस भी अधिकारी समझकर शांत रही लेकिन संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने गुरुवार की रात जाल बिछाया। रात में कानपुर सागर हाईवे पर गल्ला मंडी के पास हाईवे पर लाल नीली बत्ती जला व हूटर बजाकर मौरंग के ट्रकों से वसूली की जानकारी पर छापा मारा। कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बोलेरो सवारों से पूछताछ शुरू की तो खुद को एसडीएम बताने वाला मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा तो उसने अपना नाम अंकित सिंह निवासी चकेरी कानपुर बताया। इससे पहले बोलेरो का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

फर्जी एसडीएम हमीरपुर में वसूली करते गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार ... हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान
Fake SDM arrested for recovery in Hamirpur, red-blue beacon was written on the Bolero, Uttar Pradesh government

थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि पकड़े गए फर्जी एसडीएम ने भागे चालक का नाम हिमांशु गुप्ता निवासी चकेरी कानपुर बताया है। पकड़े गए युवक से 5400 रुपये नकद व गाड़ी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बोलेरो के कागजात न दिखाने के कारण उसे सीज कर दिया गया।


एसपी शुभम पटेल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। साथ ही उसे रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दी रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया कैसे मानू रे” …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा कमाल का प्रयास : कायाकल्प के साथ रिंग रोड का चौड़ी करण, भूमि पूजन हुआ …

Banda- धान खरीद ऩे केन्द्रों पर पकड़ी रफ्तार, पर भुगतान की गति कर रही परेशान

City News Uttar Pradesh

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़