25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : किसानों को मौका, 22 जून तक खरीदा जायेगा अब गेहूँ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । गेहूं खरीद के लिए किसानों को एक और मौका मिला है। शासन ने एक सप्ताह का समय बढ़ाते हुए इसे 22 जून कर दिया है। क्रय केंद्रों में जो लोग गेहूं लिए तौल का इंतजार कर रहे हैं उनके साथ अन्य कृषकों का गेहूं खरीदा जाएगा। अब तक 66 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।


जिले में 65 गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। इन्हें एक अप्रैल से शुरू किया गया था। 15 जून तक गेहूं क्रय की अवधि तय थी। लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कई केंद्रों में काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर में गेहूं लादे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लिहाजा ऐसे में शासन ने गेहूं खरीद का समय अब 22 जून कर दिया है। जिला विपणन अधिकारी गोविद उपाध्याय ने बताया कि एक सप्ताह तक तिथि बढ़ा दी गई है। लिहाजा सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। बारी-बारी से तौल होगी। जो किसान केंद्रों पर गेहूं लिए इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर पहले उनकी तौल होगी। मौका सभी को मिलेगा। जिले में अब तक 65 हजार 981 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद 16 हजार 308 किसानों से की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

किसी भी आरटीओ दफ्तर में हो जायेगी वाहनों की फिटनेस : पंजीकरण वाला जिला नहीं अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : दावा, श्वेतधारा के साथ बढ़ी हरियाली, पशु व मत्स्य पालन से मिला लाभ …

City News Uttar Pradesh

अतर्रा में ‘दोनों बाईपास’ बने ‘मौत के गड्ढे’ प्रशासन आखिर क्यों मौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

शराब बन गईं मौत का कारण : पत्नी से विवाद होने पर युवक नें संसार से लिया विदा

ब्रेकिंग न्यूज़