City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती 'पानी की पुकार' सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब 'हर घर तक' पहुंचेगा 'जल'
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती ‘पानी की पुकार’ सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब ‘हर घर तक’ पहुंचेगा ‘जल’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब कॉलोनी की नलियाँ सूख गईं, तो आवाज़ें तेज़ हो गईं। हरदौली काशीराम कॉलोनी में बीते कुछ दिनों से चल रही पेयजल संकट की समस्या ने स्थानीय जनता को आंदोलन की राह पर ला दिया था। लेकिन शनिवार को हालात तब बदले जब नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू खुद मौके पर पहुंचीं और लोगों की पीड़ा को नज़दीक से सुना।

पालिकाध्यक्ष मालती 'पानी की पुकार' सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब 'हर घर तक' पहुंचेगा 'जल'

पालिका अध्यक्ष ने कॉलोनी में घर-घर जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से बातचीत की। उन्होंने पानी की किल्लत की जमीनी वजहें जानीं और तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि “पानी हर घर पहुंचे, ये अब हमारी प्राथमिकता है।”

पालिकाध्यक्ष मालती 'पानी की पुकार' सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब 'हर घर तक' पहुंचेगा 'जल'

उन्होंने कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि कुछ ही दिनों में ही पेयजलापूर्ति दुरुस्त करा दी जायेगी। कॉलोनी निवासी गीता देवी ने भावुक होते हुए कहा “हमने कई बार शिकायत की, पर कोई सुनता नहीं था। आज जब मैडम खुद आईं, तो लगा जैसे हमारी आवाज़ सच में कहीं पहुंची है।”

पालिकाध्यक्ष मालती 'पानी की पुकार' सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब 'हर घर तक' पहुंचेगा 'जल'

पेयजल के अलावा अध्यक्ष मालती बासू ने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही सफाई नायक, कर्मचारियों और नगर पालिका इंस्पेक्टर को तलब कर दिशा-निर्देश दिए कि नालियों की नियमित सफाई हो, कूड़ा समय पर उठे और कॉलोनी साफ-सुथरी बनी रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा में ‘भ्रष्टाचार’ का संस्कृत पाठ: कागजों पर चलता विद्यालय बना सरकारी फर्जीवाड़े का अड्डा।

City News Uttar Pradesh

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 कांग्रेसी नजरबंद

City News Uttar Pradesh

आईजी का निरीक्षण और निर्देश : थाना गपबाजी से नहीं गश्त से चलाये ! …

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास पलटा ट्रक, चालक व खलासी भर्ती…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़