City News Uttar Pradesh
नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
उत्तर प्रदेश

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नेत्र ज्योति पर जिला अस्पताल में दो साल से संकट के बादल मंडरा रहे हैं।जिला अस्पताल यह संकट टाल नहीं पा रहा।भगवान ही नहीं मिल रहे कि “संकट कटे मिटे यह पीड़ा”। जरूरत की सामग्री भी नहीं है। जी हाँ, सीधे शब्दों में खबर यह है कि जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं।

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
Clouds of crisis on eye light: crisis and pain are not ending

जबकि रोजाना ओपीडी में औसतन 35 नेत्र रोगी मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले मिलते हैं। डॉक्टर उनको अन्य अस्पतालों में ऑपरेशन की सलाह देते हैं। क्योंकि नेत्र चिकित्सक ही नहीं हैं। दो वर्षों से यहां मोतियाबिंद ऑपरेशन बंद हैं। जांच करने वाले डॉक्टर मरीज को स्टाफ व संसाधन नहीं होने की बात कह अन्य अस्पताल में ऑपरेशन कराने का मशविरा देते हैं।

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा
Clouds of crisis on eye light: crisis and pain are not ending

यहां तैनात रहे डॉ. एसपी गुप्ता अगस्त में सेवानिवृत्त हो गए थे। एक सप्ताह पहले फिर से इन्हीं को संविदा पर तैनाती दी गई है। इसी तरह डॉ. बीपी वर्मा भी सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें भी संविदा पर फिर से रखा गया है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रयोग की जाने वाली माइक्रोस्कोप को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वर्तमान में यहां यह मशीन नहीं है। नेत्र विभाग में स्टाफ की भी कमी है।

यहां ऑपरेशन में चार स्टाफ नर्स और एक विशेषज्ञ सर्जन का होना जरूरी है, परंतु यहां वर्तमान में एक स्टाफ नर्स और एक संविदा पर नेत्र सर्जन है। कुशल नेत्र सर्जन न होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस एस एन मिश्रा का कहना है कि नेत्र सर्जन की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा है। स्टाफ की भी कमी है। मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रयोग होने वाला माइक्रोस्कोप को मेडिकल कॉलेज की मांग पर दिया गया है। नए माइक्रोस्कोप के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटल बिहारी जी की लिखी पंक्तियां

City News Uttar Pradesh

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमों मायावती ने राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र को बताया हवा-हवाई, कहा- सिर्फ बसपा ही ला सकती परिवर्तन

City News Uttar Pradesh

मंडल कारागार में मुख्तार की बैरक का डीएम एवं एसपी नें किया औचक निरीक्षण: 4 घण्टे चेकिंग

City News Uttar Pradesh

राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया

राजेश दुबे ‘बुलडोजर कांड’ पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़