25.1 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार
उत्तर प्रदेश

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अंबेडकर जयंती के मौके पर जहां देशभर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा, वहीं बांदा में यह दिन राजनीतिक रूप से भी बेहद गरमाता नजर आया। ग्राम पंचायत तिंदवारा के अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। ‘संविधान बचाओ’ का बड़ा संदेश दिया।

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, मंच पूरी तरह “सियासी रंग में रंग” गया। भाजपा-आरएसएस के खिलाफ तीखे बयान सामने आने लगे। राजेश दीक्षित ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान देश को दिया,वह समानता, न्याय और बंधुत्व की नींव पर टिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस उसी संविधान को बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार उन्होंने कहा कि “संविधान बचाना ही आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि यही देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों की सुरक्षा की गारंटी है।” कार्यक्रम में यह भी आरोप लगाया गया कि देश के संसाधनों को चुनिंदा लोगों तक सीमित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता और बढ़ सकती है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा,सामाजिक सुधार और संविधान निर्माण में उनके योगदान को विस्तार से याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के ‘शिक्षक’ दिल्ली में भरेंगे ‘हुंकार’: बैठक कर ‘रणनीति’ को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

भाजपा जन प्रतिनिधियों द्वारा महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की दिल खोलकर प्रशंसा

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिवाली पर्व की आगवानी पर बाजार में ग्राहकों की भीड़

City News Uttar Pradesh

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा फटकार: खटान पेयजल योजना में खामियां उछल कर सामने आई

City News Uttar Pradesh

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

ब्रेकिंग न्यूज़