- विनोद मिश्रा
बांदा। दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में दुकानों को सजाया संवारा जा रहा है। महंगे कपड़ों की भरमार है। धनतेरस और दीपावली के पहले ही बाजार में खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। फिलहाल कपड़े की दुकानों में पुरुष और महिलाएं खरीददारी करते नजर आ रहे हैं।

महिलाओं और युवतियों को प्लाजो सेट और लहंगा चुनरी पसंद आ रही है, वहीं युवा कोट पेंट की डिमांड कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अभी खरीदारी सामान्य है। धनतेरस और दीपावली पर कपड़ों की जमकर खरीदारी होने की संभावना है। छोटे बच्चों के लिए भी बाजार में बेहतरीन कपड़े मिल रहे हैं।

महेश्वरी देवी मंदिर के समीप रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए कृष्ण कुमार ओमर ने बताया कि फिलहाल खरीददारी का सिलसिला कमजोर है। महिलायें प्लाजो सेट और लहंगा चुनरी की डिमांड कर रही है।

जबकि युवाओं की पसंद कोट पेंट बना हुआ है। कोट पेंट की कीमत 3 से 10 हजार बताई गई बताया कि प्लाजो सेट 500 से लेकर 4 हजार तक और लहंगा चुनरी 1500 से लेकर 5000 तक मिल रहा है इसके अलावा मैक्सी अनेक कपड़े भी विभिन्न दामों में उपलब्ध हैं। सिलाई के दाम अधिक हो जाने के कारण लोगों का रुझान रेडीमेड कपड़ों की तरफ भी ज्यादा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
