28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !
उत्तर प्रदेश

गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोवंश संरक्षण के सम्बन्ध में मण्डल स्तरीय बैठक “मुस्कराते एवं खिलखिलाते निपट” गई। दिशा “निर्देशों की कवायद बासी कढ़ी में सौवें उबाल की सी कहानी कह” गई ! बैठक में दुग्ध विकास के विशेष सचिव राम सहाय यादव ने सीडीओ एवं पशु अधिकारियों को याद दिलाया की 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में एकत्र कर संरक्षित करने का अभियान चल रहा है। कोई भी गौवंश गौशालाओं से बाहर विचरण करते न पाये जायें।

गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !
Divisional meeting of cow protection: ended with smiles and laughter!

बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ब्लाक एवं तहसील स्तर पर विशेष दश्तों का गठन गौसंरक्षण हेतु किया गया है।  निर्देश दिये कि जिन अस्थायी गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराये। गौशाला में गौवंशोें की देख-रेख हेतु दिन व रात मेें केयर टेकर अवश्य रहें।

गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !
Divisional meeting of cow protection: ended with smiles and laughter!

उन्होंने गौशालाओं में समस्त आवश्यक व्यवस्थायें बिजली, पेयजल, भूसा, चारे आदि व्यवस्थाओं के साथ सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थायें की बात कही। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर गौवंशों की देखरेख एवं चिकित्सीय जांच के निर्देश दिये। बैठक में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी गौवंशों को गौशालाओं में एकत्र कर संरक्षित करने का कार्य प्रत्येक दशा में 15 दिसम्बर तक पूर्ण करें। विशेष सचिव यादव द्वारा अस्थायी गौशाला गुरेह का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत भ्रष्टाचार में बड़ा खेल: क्या ‘लक्ष्मी अटैची’ से ‘खत्म’ हुआ ‘अनशन’ ? उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में कोरोना का प्रकोप अब ज्यादा गावों की ओर,थर्रा रहे लोग ! …

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

डीएम नें अटल सरोवर पार्क का किया निरीक्षण, समय से पूर्ण के निर्देश …

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़