28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर
उत्तर प्रदेश

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व के दो मशहूर धर्म-मजहब बांदा में हिंदू-मुसलिम सौहार्द का विशेष संदेश दे रहें है। इसी सौहार्द के लिये यह जिला पूरे प्रदेश में मंगलमय का संदेश देने के लिये मशहूर है। मंदिरों में आरती और देवी गीत गूंज रहें हैं तो मस्जिदों से रमजान की तरावीह की तकबीर और कुरानी आयतें सुनाई दें रही हैं।

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर
Scene of communal harmony: Devigeet in temples, Takbir of Taraweeh in mosques

चैत्र नवरात्रि पिछले मंगलवार से शुरू है। मस्जिदों में रकअत तरावीह की विशेष नमाज बजमाअत हो रहा है। उपवास और रोजे का अद्भुत संगम का नजारा है। देवी भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा को समर्पित हैं तो दूसरी तरफ इस्लाम के अनुयायी साढ़े तेरह घंटे से भी ज्यादा अवधि का रोजा रखे रहें हैं। नवरात्रि और रमजान की रौनकें खासकर तड़के और शाम सूर्यास्त के बाद से देर रात तक ज्यादा नजर आती हैं। इन्हीं दोनों वक्त में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ और मस्जिदों में नमाजियों व रोजेदारों का हुजूम का दृश्यांकन होता है।

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर
Scene of communal harmony: Devigeet in temples, Takbir of Taraweeh in mosques

नवरात्र के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों माहेश्वरी देवी, काली देवी, सिंह वाहिनी, महामाई, चौसठ जोगिनी सहित जिले के अन्य देवी स्थानों मेँ देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रमजान में मुख्य रूप से जामा मस्जिद सहित शेख सरवर की मस्जिद, हाथीखाना, छावनी, अलीगंज, छिपटहरी, कटरा, मर्दनाका आदि इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों व रोजेदारों की भीड़ और तरावीह की गूंज है। सांप्रायिक सौहार्द का अद्भुत नजारा इंसानियत एवं भाई चारे का ध्वज फहरा रहा है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा दी जान…

City News Uttar Pradesh

गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त एवं डीएम नें ली बलैयां: वोटिंग बढ़ाने वाले 115 बीएलओ की हुई “गुदरवाह”

City News Uttar Pradesh

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़