![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। एक झपकी, एक गलती और फिर मौत का मंजर ! यह शब्द नहीं, बल्कि सच है जो मंगलवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर घटित हुआ। जब चित्रकूट से आगरा जा रहा सीमेंट लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी लेन में घुस गया। उसके बाद जो हुआ, उसने सभी को ‘हिला’ कर रख दिया।

चित्रकूट से आगरा जा रहा ट्रक जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के चैनेज नंबर 62 पर पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और ट्रक बेकाबू हो गया। वह रेलिंग तोड़ते हुए सामने से आ रही बस के सामने जा पहुंचा। जैसे ही उस बस के चालक ने ब्रेक लगाए, पीछे से आ रही दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि चित्रकूट के रहने वाले 45 वर्षीय सुग्रीव सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हो गया था। हालांकि, पुलिस और यूपीडा टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात फिर से बहाल किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने कहा, हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और अन्य मामूली घायलों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
