City News Uttar Pradesh
बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार !
उत्तर प्रदेश

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार ! ..

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में समाजवादी पार्टी विधान सभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला कर पायेगी, इस पर संशय के घने राजनीतिक बादल छाये हुये हैं ! वर्तमान में वह यहां तीसरे नंबर की स्थिति में आंकी जा रहीं हैं ! हाँ नरैनी विधान सभा सीट ही ऐसी मानी जा रहीं हैं की यदि चर्चाओं कें मुताबिक यह सपा रालोद गठबंधन कें तहत रालोद को मिलती हैं तो यहां मुकाबला घमासान हो जाऐगा।

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार !

क्योकि जैसा राजनीतिक कयास हैं की गठबंधन से रालोद प्रत्याशी वीरेंद्र साक्षी मैदान में आएंगे तो यहां अवश्य घमासान चुनाव होगा ! सदर सीट हो या बबेरू और तिंदवारी विधान सभा भाजपा का चुनावी मुकाबला बहुजन समाज पार्टी से ही होगा। राजनीतिक समीक्षक मानते हैं की सपा का “चुनावी तीर” तीसरे नंबर तक पहुंच कर थम जायेगा ?

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार !
इसका एक विशेष कारण यहां सपा संगठन का अति कमजोर होना एवं अंतर्कलह से जूझना हैं। सपा में अपने को महाबली समझने वाले भी स्वीकार करते हैं की जिले की कमान “डुबाऊ और उबाऊ” नेतृत्व के हाथों में हैं जो चुनाव में कमाल का धमाल मचा देने की पृष्ठभूमि नहीं तैयार कर सका ! संगठन ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सपा कमजोर हैं।

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार !
बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश दिवेदी के मुकाबले बसपा संघर्ष जरूर करेगी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी से हार का अंतर समीक्षक लंबा मानते हैं। बबेरू में सपा भारी अंतर्कलह के चलते हिचकी लेती सी प्रतीत होती हैं। तिंदवारी में वह भाजपा एवं बसपा के दो पाटों के बीच की स्थिति में फिलहाल हैं। कहावत भी हैं की “दो पाटों के बीच में साबुत बचा न कोय”। हालांकि परिस्थिति प्रत्याशी चयन पर भी निर्भर करेगी !

बांदा में सपा के हालात : विधानसभा चुनाव में तीसरी पोजीशन के आसार !
कुल मिलाकर सपा के हालात इस जिले में बेहाल हैं। टिकट की प्रत्याशा वाले सिर्फ पार्टी के वोट बैंक के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं, उनमें कई का अपना जनाधार छिन्न-भिन्न है तो कोई सहानुभूति की आशा में “मुंगेरी लाल से सपने संजोये” हैं !

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के चकबंदी अधिकारी निलंबित : पकड़ी गई अनियमिततायें एवं भ्रष्टाचार

भाजपा की विभाजन स्मृति दिवस पर निकली मौन यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

पूर्व विधायक दलजीत नें पौध रोपण को दी गति : चौपाल में बखानी भाजपा की नीतियां

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

City News Uttar Pradesh

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई एमपी-एमएलए कोर्ट में अब्बास अंसारी की पेशी : अब 19 मई को तय होंगे आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़