30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस का एक्शन जारी: माफिया मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर मांगी थी रंगदारी
उत्तर प्रदेश

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

प्रयागराज। पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. पंजाब जेल भेजे जाने से पहले मुख्तार अंसारी बांदा जेल में जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था वह सिम कार्ड प्रयागराज से ही खरीदा गया था। प्रयागराज के लक्ष्मण मार्केट की एक दुकान से 500 रुपये में सिम कार्ड लिया गया था। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दुकान के सेल्समैन के को 500 रुपये अलग से देकर एक्टिवेटेड सिम कार्ड हासिल किया गया था। सिम खरीदने के लिए सेल्समैन को कोई कागज नहीं दिया गया था।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड
Big disclosure about mafia don Mukhtar Ansari, had reached Banda jail from Prayagraj with SIM card for Rs 500

एसटीएफ की जांच के मुताबिक प्रयागराज से खरीदा गया सिम कार्ड बांदा जेल तक पहुंचाया गया था। मुख्तार अंसारी इसी सिम कार्ड से लोगों से जेल में रहते हुए बात करता था। मुख्तार अंसारी ने इसी सिम कार्ड से पंजाब के बिल्डर को धमकी भरा फोन कर रंगदारी मांगी थी। 8 जनवरी 2019 को मुख्तार ने बांदा जेल से बिल्डर को फोन किया था. जिसके बाद 24 जनवरी 2019 मुख्तार अंसारी को गुपचुप तरीके से बांदा से पंजाब की रोपड़ जेल ट्रांसफर किया गया था। जेल ट्रांसफर होने के बाद यूपी एसटीएफ ने मामले की जांच की थी।


– गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने पिछले हफ्ते वहां की विधानसभा में मुख्तार को लेकर सनसनीखेज बयान दिया था। जेल मंत्री के बयान के बाद यूपी का गृह मंत्रालय इस मामले को लेकर एक बार फिर से हरकत में आया है। मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए रिकॉर्ड को फिर से खंगाला जा रहा है। गृह मंत्रालय इस पूरे मामले में नए सिरे से रिपोर्ट तैयार कर उसे पंजाब की नई सरकार को सौंपने की तैयारी में है। प्रयागराज की जिस दुकान से सिम कार्ड लिया गया था वहां के सेल्समैन से एक बार फिर पूछताछ की गई है। यूपी सरकार भी नए सिरे से रिपोर्ट तैयार कराकर उसे पंजाब की नई सरकार को सौंपने की तैयारी में है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : आधार कार्ड बनवाने घर से निकले बाइक सवार युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर ‘बड़ा ऑपरेशन’

चुप -चाप दुल्हनियां ले आयेगा बूढ़ा रामसजीवन, वीडियों फिर वायरल

City News Uttar Pradesh

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा वाल्मीकि जयंती पर पूजन, हुआ सुंदर कांड का पाठ

City News Uttar Pradesh

तालाब किनारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़