
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बांदा शहर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकट मोचन मंदिर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई और उनके महान योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात मंदिर में नगर पालिका द्वारा सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर संगीत मय सुंदर कांड पाठ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन में सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। उनकी रचना ‘रामायण’ आज भी हमें नैतिकता, करुणा, और सेवा का संदेश देती है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने नगरवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सभी को भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ दीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
