- विनोद मिश्रा
बांदा। बूढ़ा रामसजीवन फिर शादी क़ी तैयारी में है। उसका कहना है कि दो दिन पूर्व दुल्हन ने बारातियों की संख्या अधिक होने की वजह से मना कर दिया था। इसलिए अब वह चुपचाप जाएगा और अपनी दुल्हन को ब्याह कर घर लाएगा। सब देखते रह जायेंगे। इस घोषणा के साथ 75 साल का दूल्हा सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है।

उसका कहना है कि पिछली बार वह 500 बारातियों के साथ दुल्हन लेने जा रहा था। दुल्हन के परिजन इतने बारातियों का स्वागत नहीं कर सकते थे।इसलिए दुल्हन ने मना कर दिया था। अब वह चुपचाप जाएगा और शादी कर दुल्हन को अपने साथ लेकर आएगा। यह अजीबो गरीब मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में सामने आया था। यहां निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसजीवन 22 अक्तूबर को बारात लेकर हमीरपुर जा रहे थे।

रीति-रिवाज के अनुसार सारे काम हुए, दूल्हे ने भी शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। जब वह हमीरपुर की ओर बढ़े एक कॉल ने उनके चेहरे की खुशी छीन ली। बताया गया कि कॉल दुल्हन की थी और उसने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद बुजुर्ग उदास हो गया। दिल के अरमां आंसुओं में बह गये। बताया जाता है कि घर में भी उसका इसी वजह से तनाव बढ़ गया और अब वह बाहर रहता है। उसके बाद फिर से उसकी शादी चर्चा में आ गई है। रामसजीवन का कहना है कि उस बार दुल्हन ने बारातियों की संख्या अधिक होने की वजह से मना कर दिया था। अब वह खामोशी से जाएगा और अपनी दुल्हन को ब्याह लायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
