- विनोद मिश्रा
बांदा। हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की याद में शुक्रवार को शान-ओ-शौकत से जुलूस निकाला गया। इस दौरान हुई तकरीरों में गौस-ए-आजम की विलादत पर रोशनी डाली गई। शहर के छिपटहरी स्थित दरगाह खानकाह शरीफ से जुलूस रवाना हुआ।मरकजी कमेटी खुद्दामे गौसो ख्वाजा के तत्वावधान में दोपहर बाद सरपरस्त हबीब बाबा व सदर मौलाना शफीकुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उन्होंने कहा कि गौसे पाक अब्दुल कादिर जीलानी के बताए व दिखलाए रास्ते पर चलकर हम दुनिया व आखिरत संवार सकते हैं। गौसे आजम अल्लाह के महबूब बंदे व वलियों के सरदार हैं। गौसे पाक जिंदा करामातों में एक करामात थी। लोग उनकी जिंदगी से सबक लें। जुलूस छिपटहरी, मर्दननाका, कुंजरहटी, डीएवी कालेज, पत्थर फोड़, गोल कोठी, सट्टन चौराहा, कसाई मोहल्ला, ईदगाह चौराहा, गूलर नाका, छावनी, सब्जी मंडी होता हुआ वापस खानकाह दरगाह आकर खत्म हुआ।

लोगों नें स्टाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया। जुलूसे गौसिया में खाने काबा के तुगरे, गुम्बदे खजरा, इस्लामी परचम झंडे सहित विभिन्न झाकियां शामिल रहीं। साउंड पर नात शरीफ की धुनें बज रहीं थीं। जुलूस में शामिल लोग भी नात शरीफ पढ़ रहे थे। फातेहाख्वानी व सलातो सलाम हुआ। देश व दुनियां के अमन और शान्ति के लिए दुआ की गई। और यहाँ पर जुलूसे गौसिया सम्पन्न हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
