- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की सिसकती कानून व्यवस्था के आंसू पोंछने हेतु अब नया इन्तिहान शुरू होगा। नये पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम जिले की कमान संभाली। बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुये। ढीली रही कानून व्यवस्था की कसाई वह किस तरह करेंगे की रणनीति बताई।

चेहरे पर “तेजिस्वता का अंकुर” लिये नये कप्तान अंकुर अग्रवाल नें विश्वास से कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप महिला अपराधों पर विशेष नजर होगी। मिशन शक्ति अभियान और अच्छे ढंग से संचालित होगा। लड़कियों को ब्रेनवास करनें की अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम हेतु टीम बनेगी। इसी तरह इस समय मोबाइल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए भी टीम काम करेगी।

ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए आरटीओ व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा को अंजाम देंगे। ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए कही रुट डायवर्जन की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर रात में अराजक तत्व मिलते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन होगा। चेकिंग अभियान चलेगा। एंटी रोमियो, अतिक्रमण, मादक पदार्थ,पुलिस पिकेट आदि समस्याओं पर जल्द समाधान होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
