23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जुलूस-ए-गौसिया में ऊंचे डीजे व पटाखों पर प्रतिबंध, नारेबाजी भी नहीं
उत्तर प्रदेश

जुलूस-ए-गौसिया में ऊंचे डीजे व पटाखों पर प्रतिबंध, नारेबाजी भी नहीं

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जुलूस-ए-गौसिया में ऊंचे डीजे,पटाखे एवं नारेबाजी नहीं होगी। यह 15 अक्टूबर को निकलेगा। खुद्दामे गौसो ख्वाजा मरकजी कमेटी के तत्वावधान में छिपटहरी स्थित खानकाह शरीफ दरगाह में तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार (15 अक्टूबर) को परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा। इसमें शामिल होने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों को ऊंचे डीजे व आतिशबाजी न लाने की हिदायत दी गई।

जुलूस-ए-गौसिया में ऊंचे डीजे व पटाखों पर प्रतिबंध, नारेबाजी भी नहीं

बैठक की सदारत (अध्यक्षता) करते हुए मौलाना शफीक उद्दीन ने कहा कि गौस-ए-आजम हजरत अब्दुल कादिर जिलानी की याद में हर साल अरबी महीने रबी-उल-सानी की 11 तारीख इस वर्ष चांद के अनुसार 15 अक्टूबर को जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपबर ढाई बजे सरवर साहब की मस्जिद से पूर्व की तरह अपने निर्धारित रास्ते से ही जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। मरकजी कमेटी सचिव मेराज हशमती ने कहा कि शरीयत के दायर में रहकर अदबो-अदब के साथ जुलूस-ए-गौसिया में शिरकत करें।

जुलूस-ए-गौसिया में ऊंचे डीजे व पटाखों पर प्रतिबंध, नारेबाजी भी नहीं

मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली शीबू ने कहा कि हैवी साउंड व शस्त्र आदि लेकर शामिल होने पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी। किसी प्रकार सियासी या ऐसे नारे न लगाएं जो किसी भी समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचाने वाले हों। बैठक में गौसुल इमरान रजा, अब्दुर्रहमान, फारूक अहमद, नसीब चिश्ती, अनीस, उवैश लाला, मुबश्शर रजा, मेराज अली, गुल मोहम्मद, नफीस खान, इम्त्याज, मोईन, शोएब, शारिक, तुफैल, तौफीक सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला “सीमेंट” से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

City News Uttar Pradesh

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्‍त न‍िर्देश, अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएं सभी अवैध वाहन स्‍टैंड

City News Uttar Pradesh

मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर ‘मंडराया’ खतरा, बांदा पुलिस द्वारा ‘बड़ा अलर्ट’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत पहुंचे मूसा नगर: भागवत में केंद्रीय मंत्री साध्वी एवं उप मुख्य मंत्री का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

खाद संकट खत्म न हुआ तो करेंगे आंदोलन और अनशन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़