25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !
उत्तर प्रदेश

मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा अधिकार माना जाता है, लेकिन बांदा में यही अधिकार अब सबूतों का मोहताज बना दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 64667 मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ की श्रेणी में डालकर उनके मताधिकार पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद भी हालात चौंकाने वाले हैं। हाजिर हुए 13789 मतदाताओं में से सिर्फ 2557 ही अफसरों की कसौटी पर खरे उतर सके। यानि साफ है ‘हर पांच में से चार’ मतदाता आज भी ‘प्रशासन की नजर में संदिग्ध’ हैं।

मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !

शेष मतदाताओं को पहचान, निवास और जन्म से जुड़े अतिरिक्त प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए अगली तिथि दी गई है। जनपद की चारों विधानसभाओं में वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कुल 13,49,521 मतदाता दर्ज हैं। वहीं वर्ष 2003 की सूची के आधार पर 11,74,109 मतदाताओं का एसआईआर के तहत सत्यापन कराया गया। इस दौरान 1,75,412 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। इन्हें एएसडी मतदाता सूची में शामिल कर नोटिस जारी किए जाने हैं।

मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !

आयोग के निर्देश पर जिले में ईआरओ और एईआरओ को आपत्तियों के निस्तारण के लिए नामित किया गया है। विभाग का कहना है कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और प्रत्येक मतदाता को पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का पहचान साबित न कर पाना प्रशासनिक सख्ती और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को भी उजागर करता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिला पंचायत सदस्य पद पर “सीता सिंह” की ऐतिहसिक जीत। सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की समीक्षा साबित हुई यथार्थ ! …

लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ “वाह” की जगह “आह” की बात आई !

यूपी: अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आया सांड़, वीडियो ट्वीट कर बोले- बड़ा कठिन है यूपी में सफर जो चल सको तो चलो

City News Uttar Pradesh

बांदा: डीएम आनन्द सिंह जिले को बनायेगें गोल्डन, बनीं रणनीति !

City News Uttar Pradesh

पशु विभाग विभाग आयोजित करेगा एक दिवसीय मण्डलीय पशु आरोग्य मेला

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ’24 गावों’ का ‘बदल’ दिया ‘भविष्य’: खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़