City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- गैस चूल्हे की जिद में फांसी में झूली विवाहिता …

 

बांदा। जिला के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी-कंडे के चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर गैस चूल्हा लेने की जिद पर पति से हुई तकरार के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी तरफ मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ऐसी कोई तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बरुआस्योढ़ा गांव में तड़के कल्पना (21) पत्नी दक्ष गौतम ने ससुराल में कमरे की सीलिंग से साफी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसी कमरे में सो रहे पति को भनक भी नहीं लगी। सुबह उसने शव लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए।

उसने बताया गया है कि रात में कल्पना गैस कनेक्शन लेने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पति दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन लगने के बाद घर लौट आया था। छतरपुर जिले के बंजरी (चंदला) गांव से आए कल्पना के पिता राजू पांडेय और उनके कई परिजनों ने ससुराल में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- सम्भल पुलिस ऩे हथियारों का जखीरा किया बरामद,दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती

शराबी पिया देख, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार: बैरंग लौटी बरात

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़