29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

 

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद 

बांदा। कामगार महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर होने वाले शोषण को रोकने के लिए उन्हें खुद आगे आकर आवाज उठानी होगी। तभी इसके लिए बनाए कानूनों को अमल में लाया जा सकता है। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और चिराग फाउंडेशन की मेजबानी में आयोजित महिला सशक्तिकरण विधिक जागरूकता शिविर में प्राधिकरण की रिसोर्स पर्सन कविता अमन ने कही।शहर के रफीक नर्सिंग होम सभागार में आयोजित शिविर में प्राधिकरण काउंसलर डॉ. सबीहा रहमानी ने कहा कि माता-पिता को बालिकाओं की उचित देखरेख और बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए। घर या बाहर हिंसा पर महिला आयोग आदि में शिकायत करनी चाहिए।शिविर की मेजबान और अध्यक्षता कर रहीं डॉ. शबाना रफीक ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकार समझना चाहिए तभी वह उनका उपयोग कर सकेंगी। जरूरत पड़ने पर प्राधिकरण के वालिंटियर से संपर्क करने की सलाह दी।बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना 1987 में हुई। उन्होंने महिलाओं को नकारात्मक स्थिति से बचने की सलाह दी। महिलाओं को संपत्ति में मिलने वाले हक के बारे में बताया। गोष्ठी का आयोजन प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला जज राधेश्याम यादव के निर्देश में किया गया।सचिव गरिमा सिंह सहित चिराग फाउंडेशन संयोजक डॉ. मोनिका सक्सेना, सदस्य सीमा नंदा, कुसमा देवी, मंजूषा, ब्रिजिश मंजर, फहमीदा निषाद, मुसाब अहमद, सैययद खुर्शीद अहमद, मनीष कश्यप आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने भारतीय संविधान प्रस्तावना की शपथ ली।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव : भाजपा में प्रत्याशी चयन अंतिम दौर में पहुंचा

City News Uttar Pradesh

होली के दो दिवसीय “रंगोत्सव” में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

City News Uttar Pradesh

रसोइया के साथ छेड़खानी व मारपीट में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी : भगवान राम की तपोभूमि पर मिल सकता है भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू, यह दिग्गज हुए शामिल

City News Uttar Pradesh

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़