City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पिता द्वारा पत्नी की हत्या से पुत्रों के सुनहरे भविष्य पर काली छाया !

 

  • फालोअप

बांदा। जिले के बबेरू कस्बे से पिता की दानवता भरे क्रूर आचरण से मां का साया सिर से उठ गया। पिता अब कारागार में रहेगा। इन हालातों में उसके दोनों बच्चे 14 वर्षीय संदीप और 12 वर्षीय कुलदीप के सामने अपने पालन-पोषण का संकट आ गया है। कोतवाली में मौजूद दोनों बच्चे रो-रोकर यही कहते रहे कि हम आगे कैसे पढ़ेंगे? कहां रहेंगे? उधर, अपने ही हाथों बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाले पिता किन्नर यादव को भी बच्चों की अब चिन्ता सता रही है।

पत्नी से नफरत की आग में जल उठे पति किन्नर यादव को अपने दोनों बच्चों से लगाव है। यह बात इससे जाहिर हुई कि कोतवाली में खुद को सरेंडर करने के बाद उसने पुलिस से कहा कि वह तो जेल जा रहा है। अब दोनों बच्चों का क्या होगा? घटना के समय दोनों बेटे कोचिंग गए थे। बड़ा बेटा संदीप कक्षा 9 और छोटा कुलदीप कक्षा 8 में पढ़ता है। दोनों ही जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र हैं। अध्यापकों के मुताबिक पढ़ने में दोनों होशियार हैं। दोनों बच्चों ने बताया कि घटना की पूर्व संध्या गुरुवार को पिता किन्नर यादव ने उन्हें 3135 रुपये दिए थे। कहा था कि मम्मी से न बताना। बच्चों के मुताबिक शाम तक कोई बात नहीं थी। सब ठीकठाक था। सभी ने हंसी खुशी खाना खाया। संदीप बोला- पता नहीं सुबह पापा को क्या हो गया। दोनों बच्चे कोतवाली में यह बात बताते हुए रो पड़े।

बच्चों ने बताया कि मां विमला ने ईंट पाथने की मजदूरी करके यह घर बनवाया था। यह डेढ़ बिस्वा जमीन है। यह भी बताया कि मां ने भैंस खरीदने के लिए बुधवार को बहुल्ला पुरवा जाकर एक हजार रुपये बयाना दिए थे। शुक्रवार को उसे भैंस लेने बहुल्ला पुरवा जाना था। मां ने आजीविका मिशन समूह से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच कोई झगड़ा नहीं होता था। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव भी परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे। फिलहाल तो मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद दोनों बच्चों संदीप और कुलदीप का ठिकाना उनका ननिहाल बनेगा। मरका थाना क्षेत्र मजरा सिरिया ताला समगरा में ननिहाल है।

मृतका विमला की मां चंदा देवी ने कहा कि वह दोनों नातियों को साथ ले जाएगी। अपने पास रखेगी। उसे और किसी पर भरोसा नहीं है। चंदा देवी ने कहा कि उसकी बेटी विमला सीधे और साधारण स्वभाव की थी। वह ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी। कक्षा 4 तक पढ़ाई की थी। शादी लगभग 14-15 वर्ष पहले की थी। किन्नर यादव को पत्नी से प्रेम प्रसंग का जिस पड़ोसी युवक रवि नाई उर्फ बंटा पर शक है, वह अविवाहित है। उम्र लगभग 36 वर्ष है। किन्नर के मकान के बगल में ही कच्चे मकान में मां के साथ रहता है।
प्राइवेट बिजली मैकेनिक लाइनमैन है। किन्नर पहले प्रयागराज के घूमनगंज में किसी होटल में नौकरी करता था। इधर, कुछ दिनों से वहां से काम छोड़कर महोबा जिले के कबरई में पटाखा बनाने की फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। 7 अक्तूबर की शाम कबरई से घर लौटा था।

बायें हाथ में पत्नी का कटा सिर और दाहिने हाथ में खून से सना फरसा लिए घर से कोतवाली की तरफ बेखौफ जा रहा पत्नी का हत्यारा किन्नर यादव जिस तरफ से निकला वहां अफरातफरी मच गई थी। उसको देखकर हर कोई दूर भागा। कुछ लोग उसके पीछे चले मगर काफी दूरी बनाकर। रास्ते में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी उसे नहीं रोका-टोका। पूरे दिन कस्बे में इसकी दहशत और चर्चा रही। न सिर्फ बबेरू बल्कि आसपास भी ऐसी भीभत्स घटना और ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुफ्त बिजली की ओर ‘बढ़’ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘पटेल जयंती’ पर ‘जगाया’ राष्ट्र प्रेम : बही ‘देशभक्ति’ की बहार

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh

वन विभाग अधिकारियों के संरक्षण मे बेशकीमती हरे पेड़ों पर चटक रहे कुल्हाड़े

बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार : आखिरकार 900 किमी का सफर तय कर जिला कारागार पहुंची यूपी पुलिस …

ब्रेकिंग न्यूज़