City News Uttar Pradesh
बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त
उत्तर प्रदेश

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण सर्दी का सितम जिले में कहर ढा रहा है। मंगलवार को सूर्य दर्शन भी नहीं हुये। तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम पहुंच जाने से दोपहर में भी लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा। मंडल के चारों जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाने से सर्दी के सितम से लोग परेशान हैं।

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर

इसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। लोगों को ठंड के साथ गलन ने घर में रहने को मजबूर कर दिया है।वैसे मौसम विभाग वैज्ञानिकों के अनुसार कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया है। सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है।

हाय दईया : बांदा में शीत लहरी छोड़ा रही है छक्के, गरीब बेचारे हक्के -बक्के

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण कोल्ड डे की स्थिति फिलहाल बरकरार रहेगी। 26 जनवरी तक प्रचंड कोल्ड डे का संभावना जाहिर की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच : अधिकारी मिला रहे सुर-ताल ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : हाय दईया, स्वच्छ भारत मिशन की तो हो रही लईया-करैया ! …

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना ‘मुसाफिरों’ के लिए कहर

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी

अध्यक्ष मालती गुप्ता की विशेष पहल: पर्यावरण संरक्षण और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण

City News Uttar Pradesh

बबेरू में बहत्तर घंटे में तीसरा शव मिलने से सनसनी ? क्या है रहस्य ? पुलिस के लिये चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़