![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। “दे गऊ माता के नाम तेरा भला करेंगे राम” गौवंशों के संरक्षण के लिये जिला प्रशासन की यही स्थिति है। किसानों से “धान का पुवाल दान करने की मार्मिक अपील” की जा रही है। ताकि गौशालाओं में “गौवंशों की उदर पूर्ति” की जा सके।

दयालुता के लिये “बहुचर्चित डीएम नगेंद्र प्रताप” ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील किया है कि अन्ना पशुओं से कृषकों की फसल को बचाने हेतु संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर उदरपूर्ति हेतु धान पराली की नितान्त आवश्यकता है।

डीएम नें सभी से “विनम्र आग्रह” किया है कि धान की पराली नष्ट न करें। गोवंश संरक्षण के लिए एकमत होकर “पराली दान का पुनीत कार्य कर पुण्य लाभ” प्राप्त करें। अपने ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों से स्वेच्छानुसार निःशुल्क “पराली दान-महादान” अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं की उदरपूर्ति में सहायक बनें। डीएम नें कहा है की ऐसे सभी व्यक्ति जो दानी बनना चाहते हैं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नं0-9340274370 अथवा जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9455213794 पर सूचित करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
