28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान
उत्तर प्रदेश

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला में सड़क दुर्घटनाओं का काला अध्याय सा लिख रहा है। मौत की घटनाओं का साया मंडराता जा रहा है, “पर प्रसाशन में चैन की वंशी” ? जीहाँ ऐसा इसलिए लिख रहा हूँ की “जिले में ओवर लोड एवं सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पर कार्यवाई के प्रति निकम्मेपन पर उतारू प्रशासन सात मौतों के बाद रेड एलर्ट की भूमिका” में नजर आया है। गुरुवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो के भिड़ने से सात लोगों की जान चली गई।

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान
Bad administration of Banda wakes up: 18 trucks challaned after seven deaths

“मौतों के इस धमाके नें प्रसाशन को झकझोरा”। कुंभकरणी नींद टूटी ? इसके बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू किया। शुक्रवार को 18 ट्रकों को सीज व चालान कर के अपनी चैतन्यता का परिचय दिया। आपको बता दूं की गुरुवार की रात बबेरू-कमासिन मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो की टक्कर में वाहन के परखचे उड़ गए। स्थिति यह रही की पुलिस नें बोलेरो को काटकर शवों को बाहर निकालना। यह सब तब है जब बीते माह यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश डीएम नें भी दिये थे। लेकिन विभाग ने कार्रवाई शुरू की सात लोगों की मौतों के बाद।


संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने तिंदवारी बाईपास में सड़क किनारे खड़े आठ ट्रकों में तीन को सीज व पांच का चालान किया है। मवई बाईपास पर वाहनों पर कार्रवाई होते देख कई ट्रक चालक भाग खड़े हुए। चार का चालान किया गया। जबकि भूरागढ़ से महोबा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़े छह ट्रकों का चालान किया गया। कालूकुआं मंडी समिति के पास दो ई-रिक्शा व रोडवेज बस स्टैंड के पास एक कैंपर का भी चालान किया गया है। खैर “जब जागो तभी सवेरा”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिजली के हाहाकार पर लगाई फटकार: प्रतिनिधि रजत नें संभाली कमान

Banda- एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

Banda : मुफलिसी भी शर्मसार, झोपड़ी में गुजर रहा जीवन, अब तक नहीं मिली इमदाद …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़