City News Uttar Pradesh
बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में, लोग करते हैं तारीफ
उत्तर प्रदेश

बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में, लोग करते हैं तारीफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चाय की दुकान या फिर चाय बेचने वाले की चर्चा यदि होती है, तो आमजन का दिमाग एक दम से देश के प्रधानमंत्री की ओर चला जाता है। बांदा जिले में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के मैदान के पास एक बेरोजगार ने अनोखी चाय की दुकान खोली है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी है।

बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में, लोग करते हैं तारीफ
Banda Ka Bewafa Chai Wala: 15 rupees cup for lovers, 10 rupees for those who cheat in love, people praise

बता दें कि दुकान का नाम “बेवफा चाय वाला है”, जिसे लवलेश पाटिल ने शुरू किया है। वो बताते हैं कि इस दुकान की अपनी विशेषता है। यहां चाय तो अच्छी मिलती ही है। साथ में लोगों के गम भी दूर होते हैं। मेरा प्रयास है लोगों को अच्छी साफ सुथरी और टेस्टी चाय मिले।


उन्होंने बताया कि दुकान का नाम जानबूझकर रखा है, ताकि लोकप्रियता में इजाफा हो। इससे कोई कहानी नहीं जुड़ी है। दुकान पर प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपए की चाय और प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपए की चाय है। आने वाले समय अलग नाम और अलग फ्लेवर भी दिए जाएंगे। लोगों का कहना है कि लवलेश्न चाय की दुकान नाम गजब का रखा है। ये नाम सुनते ही लगता है वहां जाओ और चाय पियो। लोग सुबह से ही इस दुकान पर आना शुरू हो जाते हैं और देर शाम तक यहां भीड़ लगाते हैं। लोगों का कहना है कि लवलेश चाय भी बहुत अच्छी पिलाते हैं। कई लोगों ने इस दुकान की कहानी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने ओपन जिम और पार्क का किया लोकार्पण: बोले- स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें किया 60 लाख की सीसी रोड और नाले का लोकापर्ण …

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई

चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित

विहिप ने फेंटे पत्ते : ऋतंभरा को विभाग एवं निधि बनी दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़