City News Uttar Pradesh
हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश
उत्तर प्रदेश

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। जिले में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति अमानवीय कृत्य कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश
Inhuman act of husband with wife: brutally beaten to the ground, strangulated to death

विवाहिता का उपचार चल रहा है। बता दें कि जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी युवती की शादी महोबा के पठा तिराहा निवासी युवक से 19 फरवरी 2022 को हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी की दूसरी विदा के बाद से पति उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट व प्रताड़ना के साथ पति हैवानियत की हदों को भी पार कर चुका है।


विवाहिता का आरोप है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। इसके लिए तरह-तरह की प्रताड़ना दी जा रही है। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी मामी से फोन पर बात कर रही थी। इससे नाराज होकर पति ने मोबाइल छीन लिया और मारपीट की।
इस दौरान उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद में पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आई, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रोड पर डामरीकरण में धांधली : महोल्ले में रोष, जांच पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

गणपति शताब्दी महोत्सव में गणेश विसर्जन में उमड़ी भीड़ : वितरित हुये स्मृति चिन्ह

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk

बुन्देलखंड में बाघ होगें जीपीएसल कालर से लैस,मिली अनुमति।

कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़