City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- युवक की निर्मम हत्या, तार से पहले घोंटा गला, फिर मारी गोली…

 

– महावन में श्रीकृष्ण हरिदास स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव

– एसएसपी, एसपी देहात ने जुटाई जानकारी, पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी

 

मथुरा – मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के श्रीकृष्ण हरिदास इंटर कॉलेज के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से रविवार दोपहर को सनसनी फैल गई। युवक के पीठ में गोली मारी गई है। उससे पहले एक्सीलेटर के तार से गला भी घोंटा गया। सिर और गले को ईंटों से कुचला गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है, इसके पुलिस प्रयास कर रही है।

महावन पुलिस को सूचना मिली कि खून से लथपथ युवक का शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ एसपी देहात श्रीश चंद भी पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया। बाद में मौके पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए।

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि युवक की पीठ में सटाकर गोली मारी गई है। गोली फंसी रह गई है। युवक का गला एक्सीलेटर की तार से घोंटा गया है। पास में ही तमंचा, एक कारतूस और चाबी भी मिली है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जल्द ही शिनाख्त कराकर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।


कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं है हत्या ? 

माना जा रहा है कि युवक की हत्या 26 दिसंबर की रात को हुई होगी। जिस प्रकार से बेरहमी से युवक को मौत के घाट उतारा गया, उसके पीछे प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रहा है। फोरेंसिक टीम ने आसपास से महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। खून से सनी ईंट और तमंचे के संग खाली कारतूस को भी कब्जे में लिया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करके हत्याकांड का खुलासा जल्द किया जाएगा। थाना महावन समेत चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। जल्द ही खुलासा करके हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मौत

City News Uttar Pradesh

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

प्रेस क्लब यूपी इकाई नें प्रभारी मंत्री मन्नू लाल को पत्रकार हितैषी सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिन की तरावीह में कुरान पूरा हुआ

ढाई माह की मासूम की संदिग्ध मौत: पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाए संगीन आरोप

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़