24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- युवा ही राष्ट्र का निर्माता एवं विधाता होता है: प्रणव त्रिपाठी…

 

  • विनोद मिश्रा

प्रयागराज । मिशन मोदी अगेन पीएम काशी प्रांत युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी को अपने बीच में पाकर कार्यकर्ता प्रसन्नता से झूम उठे। अपने नेता को अपने नजदीक देख कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनके स्वागत समारोह की तैयारी की। जिसमें आज गंगा पार में कोटवा एवं मुरार पट्टी ग्राम सभाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ के साथ-साथ माल्यार्पण कर काशी प्रांत अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंजीनियर्स त्रिपाठी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं । यह समाज के संवाहक होते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है । आज राष्ट्र के प्रधानमंत्री मोदी जी हो अथवा उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बढ़ रहे योगी जी, दोनों का भगीरथ प्रयास देश का खोया गौरव पुनः वापस करने का ही है ।


सभी युवाओ को इस राष्ट्र यज्ञ में अपने हिस्से की आहुति रूपी सेवा अवश्य करनी होगी। धर्म परिवर्तन राष्ट्र परिवर्तन की भूमिका है । राष्ट्र हमारे स्वाभिमान का विषय होता है । मिशन मोदी का लक्ष्य देश को परम वैभव पर ले जाने वाले मोदी जी के सपनों का भारत निर्माण करना ही है ।


इस अवसर पर हिमांशु त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी ,अमन मिश्रा, प्रखर मिश्रा, देशदीपक यादव, पवन तिवारी , नरेंद्र प्रताप सिंह, अभिजीत, करतार यादव, विजय यादव ,यादवराज यादव, सुधीर त्रिपाठी ,प्रकाश सुधाकर, ज्योतिप्रकाश, जगदीश, सोमधर, महेश आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

सांसद कृष्णा पर भड़की चिंगारी: बेवफाई पर ज्वाला बन लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

News : अखिलेश के तेवर पड़े ढीले, कहा- गरीबों के टीकाकरण की तारीख निश्चित घोषित हो…

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की ‘जमीनी हकीकत’ हुई ‘उजागर’ ! जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

विकास की नई गाथा : एक्सप्रेसवे पर बेफिक्र दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

City News Uttar Pradesh

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़