( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
कानपुर देहात । सिकंदरा थाना क्षेत्र के साकिन बुजुर्ग गांव में गुरुवार को संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

साकिन बुजुर्ग गांव निवासी अजय सिंह नायक जलगांव महाराष्ट्र में रहकर कपड़े का व्यापार करते हैं। वहां वह 21 वर्षीय पत्नी किरन के साथ रहते थे। होली पर घर आए थे जहां पत्नी को छोड़कर वह जलगांव वापस चले गए थे। गुरुवार सुबह किरन का शव घर में पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। ससुर सुनील ने बताया कि बहू ने फांसी क्यों लगा ली उनको नहीं पता है, वह जलगांव जाने को लेकर कई बार बोल रही थी।

उधर, मायके औरैया जिला के थाना अयाना के ग्राम स्वरूप नगर भासौंन से आए मृतका के भाई सुनील कुमार ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर बहन की जबरन हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। भाई का आरोप था कि घटना के एक दिन पूर्व उसकी बहन को सास व ममिया ससुर भोगनीपुर कोतवाली के सिथरा गांव निवासी सोमिस ने दो साथियों के संग घर पहुंचकर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाया था। सूचना उसकी बहन ने उसे फोन पर दी थी और इसके दूसरे दिन उसके ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर यह कर दिया। उन्होंने बताया कि बहन का विवाह विवाह 15 अप्रैल 2020 में हुआ था और कोई बच्चे नहीं है। भाई की तहरीर पर पति, ससुर सुनील, सास अनीता देवी, ममिया ससुर व दो अन्य लोग के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
