City News Uttar Pradesh
रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना जेई को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन झांसी व बांदा की टीम ने जेई को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया है। एंटी करप्शन टीम ने सदर कोतवाली में जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट
JE of electricity department caught taking bribe: Anti corruption team filed report

हिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रामारा निवासी शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि बिजली कनेक्शन लगवाए जाने के नाम पर अवर अभियंता ने 20 हजार रुपयों की मांग की थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने बांदा व झांसी कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम को भी मामला बताया। योजना के अनुसार शनिवार को शिकायतकर्ता ने सरैंया पावर हाउस के जेई धर्मदास पटेल को एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास मिलने के लिए कहा।

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट
JE of electricity department caught taking bribe: Anti corruption team filed report

जैसे ही शिकायतकर्ता ने जेई को 20 हजार रुपये की रिश्वत दी तो वहां पर पहले से मौजूद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में झांसी इकाई व बांदा इकाई के सदस्यों ने जेई को रुपये समेत पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी ने बताया कि कर्वी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक झांसी राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नंदेश्वर, शिवकुमार शर्मा, चंद्रपाल, नितिन कंचन, जितेंद्र कुमार, राहुल कुशवाहा, अनिल कुमार, सनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले की जानकारी होते ही बिजली विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कनवारा बालू खदान खंड पांच में “लाल सोने की नहीं थम रही लूट” ? “प्रशासन बन गया है शिखंडी” ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘युद्धस्तरीय’ एक्शन: क्षतिग्रस्त ‘रपटे’ की 24 घंटे में ‘मरम्मत’ के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की लापरवाही पर पर ग्रामीणों नें दिया ज्ञापन : बड़ी दुर्घटना की जताई आशंका

शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बिजली अधिकारियों को डपटा : आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़