30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध वाहन स्टैंड व अतिक्रमण को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। इनको हटवाने के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए रोड किनारे खड़े वाहनों को हटवाती है। शासन के निर्देश पर शहरों में अवैध ढंग से संचालित बस व अन्य वाहनों के स्टैंडों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में सभी जनपदों में यातायात सुगम बनाए रखने केलिए कार्रवाई हो रही हैं।


बांदा जिले में भीड़ वाले स्थानों व व्यस्ततम चौराहों के पास अवैध रूप से बने वाहन स्टैंड को हटवाने के लिए अधिकारी मीटिग कर रहे हैं। जिसमें व्यापारियों से भी पार्कंग व अवैध स्टैंड, अतिक्रमण आदि के बारे में चर्चा की गई है। पार्किंग के लिए स्थान चिहित करने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े कर सवारियों को उतारा व बैठाया जाए।

यातायात नियमों का पालन न करने तथा बार-बार इस प्रकार की लापरवाही दोहराने वाले निजी बस चालकों व अन्य वाहन संचालकों से भी बात की गई है। यातायात व चौकी, थानों की पुलिस भी बीच-बीच में इसके लिए अभियान चलाती है। जिससे रोड किनारे के अतिक्रमण को हटवाया जा सके। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि वाहनों के अवैध स्टैंडों पर हमेशा पुलिस की नजर रहती है। मना करने के बाद भी चालक के न मानने पर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान

दो साल के मासूम बच्चे के मुंह में फंसा आलू का टुकड़ा, तड़पकर हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

सशक्तीकरण का मजाक : ग्राम प्रधान महिला, बोर्ड में लिखा पुरुष का नाम …

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा “हवालात”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़