
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला सोमवार को अनोखी महिमा में सराबोर दिखा। अवसर था मेला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एंव पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल कृष्ण करवारिया की जन्म तिथि का। इस दौरान उनको माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चाएं की गई। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय करवरिया ने “एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा की ऐसी रेखा खींची है, जिसको मेटना वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में असंभव” है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुम दुबे लालू ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल करवरिया एक ऐसी शख्सियत थे, जिनके बारे में कुछ कहना “दीपक को रोशनी दिखाना जैसा है”।

मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कहा कि मेरी परिकल्पना यह है कि मोदी एवं योगी की नीतियां मेले को धार्मिक एंव आध्यात्मिक ऊंचाइयों की ओर ले जाएं। इस दिशा में पूरी रामायण समिति गंभीरता से मंथन कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मेला के महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, शिवमंगल शास्त्री, कांग्रेस के पूर्व चित्रकूट जिला नगर अध्यक्ष शैलेंद्र करवरिया, मनोज गर्ग, चित्रकूट जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय करवरिया, पूर्व विधायक हरवंश पांडे के पुत्र आशीष पांडे,

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर विनोद मिश्रा, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के संपादक शरद मिश्रा, डॉक्टर रमाकांत चौरिया, प्रदीप शुक्ला, अवर अभियंता सुरेन्द्र मिश्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अतर्रा डिग्री कॉलेज अर्जुन मिश्रा, रामलाल चौरिया, रंगनाथ शुक्ला, राजाबाबू, मोहम्मद यूसुफ खान, घनश्याम अवस्थी, बिल्लू करवरिया, अलीमुद्दीन, धीरू मिश्र, दद्दू महराज, जितेंद्र करवरिया, वरिष्ठ पत्रकार सुमित उपाध्याय, ओम नारायण दुबे आदि बहुसंख्यां में लोग उपस्थित रहे।






![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
