City News Uttar Pradesh
बांदा के आसमान में दिनभर गरजे लड़ाकू विमान: मचा 'तहलका', हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे ‘लड़ाकू विमान’: मचा ‘तहलका’, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा का आसमान अचानक “रणभूमि” जैसा नजर आने लगा, जब “तेज रफ्तार से उड़ते लड़ाकू विमानों” की “गड़गड़ाहट” ने पूरे जिले को “हिला” कर रख दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक “आसमान में लगातार गरजते फाइटर जेट्स” ने ऐसा “माहौल” बना दिया कि लोग “घरों से निकलकर सड़कों और छतों” पर जमा हो गए। हर तरफ एक ही चर्चा “आखिर क्या हो रहा है” ?

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे लड़ाकू विमान: मचा 'तहलका', हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !विमानों की निचली उड़ान ने लोगों की धड़कनें तेज कर दीं, कई बार ऐसा लगा मानो “जेट” सिर के ऊपर से “गुजर” रहे हों। तेज आवाज और गति ने माहौल को और भी रोमांचक चौंकाने वाला बना दिया। बच्चे जहां इसे रोमांच के तौर पर देख रहे थे वहीं बुजुर्गों में कुछ देर के लिए चिंता भी नजर आई, लेकिन देखते ही देखते यह नजारा पूरे जिले में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया। दिनभर चली इस गतिविधि के दौरान बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते नजर आए। कई स्थानों पर लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए विमानों की आवाज का पीछा करते दिखाई दिए।यह नजारा पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे लड़ाकू विमान: मचा 'तहलका', हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !इसी बीच दोपहर के समय एक आर्मी हेलीकॉप्टर ने नरैनी तहसील क्षेत्र के पुकारी गांव के पास स्थित एक खुले मैदान में कुछ देर के लिए लैंडिंग की, हेलीकॉप्टर के उतरते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद जवानों ने लोगों को दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए और किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया। कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और वहां से रवाना हो गया।

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे लड़ाकू विमान: मचा 'तहलका', हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह गतिविधि किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा हो सकती है। हालांकि दिनभर आसमान में चली इस हलचल के बावजूद जिले में कहीं भी अफवाह या डर का माहौल नहीं देखा गया, बल्कि लोगों ने इसे उत्सुकता और रोमांच के साथ देखा। फिलहाल यह घटना पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हर जुबान पर बस एक ही सवाल है “आखिर यह ताकत का प्रदर्शन था या किसी बड़े अभ्यास का संकेत” ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह मंत्री रामकेश : बांदा में सिंचाई के लिये दो बैराजों से लह लहलहायेगें खेत

City News Uttar Pradesh

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

Banda : गैर इरादतन हत्या:भाई को सात वर्ष की सजा साथ में जुर्माना…

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान कार्ड बनने में शिथिलता पर डीएम दीपा का चाबुक: लापरवाही पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह चिंतित: बांदा का ‘किसान’ बर्बाद, जिले को ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करनें की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़