City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की 'मेहनत' से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘मेहनत’ से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। वह सपना जो बुंदेलखंड वर्षों से देख रहा था अब साकार होने की राह पर है। विधायक प्रकाश द्विवेदी के निरंतर प्रयासों का परिणाम अब जमीनी हकीकत बन रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा के रूप में विकास की नई धारा बहने जा रही है। यह सिर्फ़ एक परियोजना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के आर्थिक कायाकल्प की शुरुआत है।

विधायक प्रकाश की 'मेहनत' से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत

सरकार ने इस औद्योगिक गलियारे के लिए 138 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इसमें से 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी हो चुकी है। परियोजना के अंतर्गत 576 हेक्टेयर भूमि पर उद्योग बसाने की योजना है, जो जिले के ग्राम पंचायत जमालपुर और महोखर के क्षेत्र में फैली हुई है। यहां 270 और 125 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है।

विधायक प्रकाश की 'मेहनत' से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस परियोजना को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाएगा। गलियारे में सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा और चहारदीवारी जैसी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। यह परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगी। यहां उद्योग बसेंगे, निवेश आएगा और युवाओं को घर पर ही रोजगार मिलेगा। यह गलियारा सिर्फ़ विकास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बुंदेलखंड का प्रतीक बनेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी का मानना है कि बुंदेलखंड की युवा शक्ति तभी सशक्त होगी, जब उन्हें अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। यह गलियारा उस दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन करेंगी दूसरा विवाह कार्यक्रम आयोजन : फिर होंगे पीले हाथ गूंजेगी शहनाई

City News Uttar Pradesh

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

बहनांग तालाब का सांसद व डीएम ने किया हवन-पूजन के साथ शिलान्यास

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर

मंत्री रामकेश की हुंकार: बंटवारे की राजनीति खत्म, ‘एक चुनाव’ से बदलेगा भारत का भाग्य !

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़