
- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल मुख्यालय अब एक नई रफ्तार की चमक के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के “ऊर्जावान प्रतिनिधि अंकित बासू” ने शासन से दो करोड़ रुपये की बड़ी विकास निधि स्वीकृत कराकर शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। इस राशि से शहर के कई वार्डों में सीसी रोड, नालियां और स्ट्रीट लाइटों की नई व्यवस्था कराई जाएगी।

नगर के पुराने मोहल्लों से लेकर नव विकसित कॉलोनियों तक, अब हर जगह बेहतर सड़क, स्वच्छ नालियां और रोशनी से जगमग गलियां नजर आएंगी। अंकित बासु ने बताया कि झील का पुरवा मोहल्ले में आश्रम पद्धति विद्यालय के सामने की सड़क को 46 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड के रूप में तैयार किया जाएगा। वहीं इंदिरा नगर मोहल्ले में दो मुख्य मार्गों और नालियों का निर्माण लगभग 94 लाख से होगा।

इसके साथ ही नगर पालिका अब शहर के अंधेरे हिस्सों को रोशन करने के लिए 100 नए बिजली के पोल लगाएगी। 250 पोलों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसके लिए करीब 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। अंकित बासू ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और रोशन बनाया जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
