- विनोद मिश्रा
बांदा। परिवहन निगम के लिपिक के थप्पड़ मारने से नाराज कुली ने पुल से केननदी में छलांग लगा दी। पानी में कूदने की आवाज सुनकर मल्लाह नाव से पुल के नीचे पहुंचे। जहां उन्होंने पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। पुलिस व स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खांईपार निवासी रहमुद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र निसार पिता के साथ रोडवेज में यात्रियों का सामान बस में चढ़ाने का काम करता है। गुरुवार सुबह वह घर से काम करने रोडवेज गया था। वहां उसका एक लिपिक से विवाद हो गया। इससे वह नाराज होकर सीधा केननदी पुल पहुंचा। जहां उसने रेलिंग से केननदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नदी में मौजूद मल्लाहों को समय रहते जानकारी मिल गई। जिससे उन्होंने उसकी जान बचा ली। मल्लाहों ने मोबाइल से कुली के पिता व पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पिता ने बताया कि वह बुधवार से दूसरे युवक के चक्कर में पड़कर शराब पी रहा था। इससे पहले सुबह उसने घर में पुत्र को डांटा था। वहां से काम पर आने के बाद वह रोडवेज में दूसरे को गाली देने लगा था। उसके गाली देने पर लिपिक ने उसे थप्पड़ मार दिया। शराब के नशे में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मटौंध थाना निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि स्वजन की ओर से किसी तरह की तहरीर आदि नहीं दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
