26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : पिता ने बेटे को नदी के पुल से नीचे फेंककर दी खौफनाक मौत, फिर शव को कंधे पर लादकर पहुंचा घर, और फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश

पिता ने बेटे को नदी के पुल से नीचे फेंककर दी खौफनाक मौत, फिर शव को कंधे पर लादकर पहुंचा घर, और फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नदी के पुल से नीचे फेंककर पिता ने बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद बेटे का शव लादकर घर भी ले गया। दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना के 20 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी चंद्रपाल विश्वकर्मा का पुत्र किशना (14) पिता की मारपीट से डरकर महाशिवरात्रि के दिन तीन किलोमीटर दूर स्थित कालिंजर के किले में चला गया। दूसरे दिन बुधवार को बेटे को खोजते हुए पिता चंद्रपाल कालिंजर किला पहुंच गया और बेटे के मिल जाने पर उसकी पिटाई करते हुए पैदल गांव की ओर चल पड़ा।
गांव के पहले बागै नदी में बने पुल पर बेटे को उल्टा कर लटका दिया। घटना के समय अपने खेतों में मौजूद किसानों ने बताया कि किशना चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि अब वह घर से नहीं भागेगा, उसे छोड़ दो लेकिन पिता का मन नहीं पसीजा और उसने बेटे को पुल से नीचे लगभग 80 फुट की गहराई पर फेंक दिया।

यूपी : पिता ने बेटे को नदी के पुल से नीचे फेंककर दी खौफनाक मौत, फिर शव को कंधे पर लादकर पहुंचा घर, और फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
Father gave a horrific death by throwing his son down the river bridge, then reached home carrying the dead body on his shoulder, and then you will be surprised to know what happened

जिससे उसने तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह देख नदी पुल के पास खेतों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद हत्यारा पिता बगैर किसी से कोई बात किए बेटे का शव कंधे पर लादकर घर की ओर चला गया। बेटे के शव को पूरी रात घर में रखे रहा। स्वजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। बाद में पिता ने गांव बाहर शमशान स्थल पर फावड़े से पुत्र के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद पिता कहीं लापता हो गया। ग्रामीणों के बताने पर यूपी के कालिंजर व एमपी के धरमपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल देखा। हालांकि अभी तक घटना यूपी में हुई है कि एमपी में पुलिस अभी तय नहीं कर पाई है। कालिंजर थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि स्वजन की ओर से थाने में कोई तहरीर व सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच के बाद पता चलेगा कि घटना किस क्षेत्र में हुई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कमाल है: शजर पत्थर से बनाया राम मंदिर, देखने आये लोग हुए अंचभित

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

लग्जरी लाइफ जीने के लिए छह छात्र बने शातिर चोर, दो युवकों की मर्डर की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़