29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी: वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर

  • { ब्यूरों रिपोर्ट }

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटे वाराणसी व आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री चंदौली व जौनपुर में सभा के बाद दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुलाकात में सही सलामत वतन लौटे छात्रों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि हमें व हमारे अभिभावकों को भारत सरकार पर पूरा भरोसा था कि वह हमें वहां से सुरक्षित निकालेंगे। इस संकट की घड़ी में हमारे घरों में भगवान के बाद सिर्फ पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लिया जा रहा है। वास्तव में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ही नहीं देशवासियों के लिए भगवान भी हैं।

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी: वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर
Prime Minister Narendra Modi met the students who returned from Ukraine

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों को इतनी छोटी उम्र मेंं ऐसे अनुभव से गुजरना पड़ा है, यह हम अनुभव कर रहे हैं। कोई मां-बाप अपने बच्चों को इतनी दूर पढऩे के लिए नहीं भेजना चाहता है, लेकिन देश में इस दिशा में पहले ध्यान नहीं दिया गया। अब देश मजबूत हो रहा है। पिछले पांच सालों में 300 से बढ़कर 700 मेडिकल कालेज हो चुके हैं। 70-80 हजार से बढ़कर मेडिकल की सीट अब डेढ़ लाख हो गई है। आने वाले समय में मेडिकल की पढ़ाई के छात्रों को अपना देश नहीं छोड़ना होगा। इसके तहत हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव है। वास्तव में यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित देश लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। वहां से वायुसेना के विमानों व एयर इंडिया समेत निजी एयरलाइ्स के विमानों से उन्हें स्वदेश लाया जा रहा है।

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी: वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर
Prime Minister Narendra Modi met the students who returned from Ukraine

इस क्रम में विशेष विमान से छात्रों का दल बनारस आया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि गत 24 मार्च को जब यूक्रेन पर हमला हुआ तो हम लोग भी घबरा गए। मृत्यु करीब दिखाई देने लगी। इसके बावजूद हम लोगों के ही अभिभावकों के मन में यह पूरा विश्वास था कि प्रधानमंत्री कुछ न कुछ करेंगे। हम लोगों के लिए उम्मीद की पहली व अंतिम किरण प्रधानमंत्री ही दिखाई दे रहे थे। आजमगढ़ निवासी गौरव उपाध्याय ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति काफी खराब है। तिरंगा का विदेशों में इतना महत्व है। यह पहली बार देखा और जाना। बस में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगाने के कारण वहां से निकलने में उन्हें कोई समस्या नहीं हुई।

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी: वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर
Prime Minister Narendra Modi met the students who returned from Ukraine

हालांकि उन्होंने कहा की सर्वाधिक समस्याएं बार्डर पर आ रही हैं। अधिकतर लोगों को एंट्री नहीं मिल रही है और वहां भीड़ काफी अधिक है। जौनपुर के शेख फैसल, गाजीपुर जमानिया की श्वेता दुबे व कंदवा की नेहा पटेल ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति बहुत ही भयावह है। यदि हम लोग सुरक्षित भारत नहीं आते तो कुछ भी हो सकता था। सुरक्षित लौटने के लिए छात्रों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद बोला। कहा सरकार ने बिल्कुल मुफ्त स्वदेश पहुंचाया है। इसके लिए भारत सरकार खास तौर पर प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद। एयरपोर्ट पर वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों के विद्यार्थी शामिल थे। सुरक्षित स्वदेश लौटने की खुशी छात्रों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

खनिज विभाग की जी तोड़ कोशिश :अवैध खनन के बीच जुटेगा चार अरब का लक्ष्य …

पद्म पुरस्कार का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा सौंदर्यीकरण का आगाज़: पीतांबरा पीठ में गूंजा विकास का शंखनाद

City News Uttar Pradesh

भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक: विधायक नें समझाया जीत की रणनीति …

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन, पर बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

ब्रेकिंग न्यूज़