City News Uttar Pradesh
गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद
उत्तर प्रदेश

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद धीमी है। पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं की खरीद की रफ्तार में ब्रेक सा है। आठ ऐसे केंद्र हैं जिनमें अभी तक बोहनी भी नहीं हुई।

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद
Wheat procurement slow: Silence still in eight centers, procurement could not be done

गेहूं खरीद के लिए 1 अप्रैल से केंद्र संचालित हो गए थे। जिले में इस समय लक्ष्य से अधिक 65 क्रय केंद्र खुले हैं लेकिन पिछले साल की तुलना में खरीद धीमी चल रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में इस समय तक पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका था। लेकिन इस वर्ष 803.6 एमटी ही खरीद हो पायी है।

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद
Wheat procurement slow: Silence still in eight centers, procurement could not be done

बताते हैं कि बांदा स्थित यूपीएसएस के तीन व पीसीएफ के पांच केंद्रों में अभी तक खरीद नहीं हुई। विपणन शाखा के सभी केंद्रों में गेहूं की खरीद हो गई है। गत वर्ष की तुलना में देखें तो करीब चार हजार मीट्रिक टन गेहूं कम खरीदा गया है। इस साल अब तक हुई खरीद 1.12 प्रतिशत तक ही पहुंची है। जबकि रबी में इस वर्ष एक लाख 63 हजार हेक्टेअर से अधिक रकबे में गेहूं बोया गया था। हालांकि अभी कई क्षेत्रों में फसल की मड़ाई का काम चल रहा है।

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद
Wheat procurement slow: Silence still in eight centers, procurement could not be done

खरीद में तेजी के लिए केंद्र प्रभारियों को दिए गए निर्देश जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी आरएमओ नें निरीक्षण के दौरान प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर गेहूं खरीद में तेजी लाएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डायरिया और बुखार का कहर: जिला अस्पताल में बेड फुल, मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी !

City News Uttar Pradesh

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

भाजपा का “चिंतन शिविर” बांदा – चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये “चिंता का विषय” ?

City News Uttar Pradesh

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम साहब देखिये सच्चाई, डेढ़ सौ अधूरे शौचालयों में कंडा-भूसा और ईंधन ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़