25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अन्ना जानवर बनें जान के दुश्मन : फसल की रखवाली को पहुंचे किसान ने खेत में फांसी लगा दुनिया किया अलविदा !

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। अन्ना जानवर बवाले जान बन गये हैं। यह मौत का परवाना साबित हो रहें हैं।खुले आम विचरण कर रहें जानवरों द्वारा फसल चट कर जाने से दुखी किसान आत्महत्या को बाध्य हैं। ताजा उदाहरण जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बे का है। किसान सुभाष सिंह पुत्र भगवानदीन सिंह रात अपने खेत गया हुआ था, यहां पर उसने देखा कि उसकी पूरी फसल को अन्ना जानवरों द्वारा चट कर लिया गया है।


इसी बात से दुखी होकर वहीं पर बैठा रहा। इसके बाद खेतों के पास ही लगे बबूल के पेड़ में फंदा बना कर फांसी लगा ली। जब काफी रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत गए तो पेड़ से शव लटकता देखा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े बेटे राहुल सिंह ने बताया कि पिता तीन दिन बाद खेत देखने गए तो अन्ना जानवरों द्वारा पूरी फसल को बर्बाद देखकर फांसी लगा ली। मृतक के दो लड़के तथा एक लड़की है। मृतक के नाम लगभग 15 बीघा खेत हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना

विधायक प्रकाश की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात: विकास कार्यों पर रखी ‘मजबूत’ बात

जागो प्रशासन: कनवारा खंड पांच में बालू के अवैध खनन का तांडव, ओवर लोड परिवहन का भी जोर

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़