
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल “संगठन” की जिला कार्यसमिति की बैठक में आए तो थे कार्यकर्ताओं में “नया चुनावी उत्साह भरने, लेकिन माहौल देखकर वह खुद समझ गए कि जिला संगठन किस लायक” है। बैठक का माहौल ऐसा रहा कि वह यह नहीं कह सके कि “तुम्हारे हवाले जिला साथियों”।
बैठक में अधिकांश देवतुल्य कार्यकर्ता जिला “संगठन की कार्यशैली से नाराज” दिखे ! कैडर कार्यकर्ताओं की “उपेक्षा” को लेकर “खुलकर नाराजगी” जाहिर की गई ! कई पुराने “कार्यकर्ताओं का दर्द इस हद तक था कि उन्होंने इशारों” में कहा कि अब तो हालात बन गए हैं कि “चल उड़ जा रे पंछी, अब यह देश हुआ वीराना” ?
बैठक में मौजूद सूत्रों की मानें तो सह-प्रभारी को “जमीनी हकीकत” का माहौल “उलट बांसुरी सा दिखा” जैसे आये थे “हरि भजन को ओटन लगे कपास।” हालांकि संगठन की स्थिति का “सिंहावलोकन” किया जाये तो इसकी “साख” बचाये रखने में “कुछ चेहरे मजबूती” से लगे हैं।
जिला पदाधिकारी निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, राजभवन उपाध्याय, अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना ही वह “बैसाखी” हैं जो “संगठन को हर संभव गति” दे रहे हैं। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी “संगठन में प्राण” फूंकने में “पवन सुत” के रोल में हैं।
इन सबके प्रयास के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष “अशोक त्रिपाठी जीतू भी “संगठन” के लिये “जामवंत” की “भूमिका का निर्वाह” सा कर रहे हैं। “संकट की घड़ी में पने सुझाओं” से उबारते हैं !
हालांकि जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने सह-प्रभारी को भरोसा दिलाया कि “संगठन का इंजन” उनके निर्देश के मुताबिक “गति” पकड़ेगा और “देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार है एवं रहेगा। संगठन मजबूत” है। “विधान सभा चुनाव में अंगद का पांव” साबित होगा !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
