City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'चमत्कार': बांदा बननें लगा 'मिनी इंडस्ट्रियल' सिटी, विकास भरेगा 'उड़ान' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश का ‘चमत्कार’: बांदा बननें लगा ‘मिनी इंडस्ट्रियल’ सिटी, विकास भरेगा ‘उड़ान’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “विकास का प्रकाश सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें प्रकाशित” करना शुरू करा दिया है। “मिनी औधोगिक क्षेत्र” के रूप में “उड़ान” शुरू हो चुकी है। “दैवीय विपदाओं और पलायन के लिए चर्चित बांदा अब औद्योगिक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान” बनाने जा रहा है। जिले का “औद्योगिक कॉरिडोर न सिर्फ उद्योगों का गढ़ बनेगा बल्कि नागरिक सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क और बाजार का आधुनिक हब” बनकर उभरेगा। यह सब 2027 तक पूरा हो जायेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “दूरभाष” पर बताया कि यह “परियोजना बांदा के भविष्य को एक नई दिशा” देने जा रही है।विधायक प्रकाश का फूटा गुस्सा, कांपे अधिकारी: अफसरों को दी आखिरी चेतावनीउन्होंने कहा कि यह सिर्फ “उद्योगों का कॉरिडोर नहीं, बल्कि जिले की तकदीर बदलने वाला विकास कॉरिडोर” है। यहां से “रोजगार, सुविधाएं और समृद्धि, तीनों का नया अध्याय” शुरू होगा। यह विधायक प्रकाश के “प्रयासों का ही चमत्कार है कि पिछड़े जिले को यह बड़ी सौगात” मिली। विधायक प्रकाश नें बताया कि “उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा महोखर और जमालपुर क्षेत्रों में कुल 576 हेक्टेयर भूमि” पर जो औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है, यह “पूरा प्रोजेक्ट आधुनिक, हरित और सुविधायुक्त” होगा। जिसमें “उद्योगों के साथ-साथ आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षण संस्थान,पार्क और बाजार क्षेत्र तैयार” हो रहे हैं।विधायक प्रकाश का फूटा गुस्सा, कांपे अधिकारी: अफसरों को दी आखिरी चेतावनीविधायक द्विवेदी ने बताया कि इस “महत्वाकांक्षी योजना की अनुमानित लागत 138 करोड़ रुपये” है। इस परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही गंभीर हैं। वर्ष 2027 तक इस “कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा आकार” ले लेगा। इससे स्थानीय युवाओं को हजारों “रोजगार के अवसर” मिलेंगे और जिले का “आर्थिक स्वरूप” पूरी तरह बदल जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर में “‘छोटे-बड़े उद्योगों के विस्तार की योजना” है। विधायक प्रकाश ने कहा कि “बांदा जैसे पिछड़े जिले को अब औद्योगिक पहचान” मिलने जा रही है, जो न केवल क्षेत्र की “अर्थव्यवस्था को मजबूत” करेगी बल्कि हजारों परिवारों की “रोजी-रोटी” भी सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “प्राथमिकता” है कि “बुंदेलखंड उद्योग, शिक्षा और निवेश का केंद्र” बने।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह

City News Uttar Pradesh

Banda- नई ग्राम पंचायतों को खजाना नहीं मिलेगा खाली, 25करोड़ के साथ शुरू होगी पारी

Banda : आग का तांडव:पांच दुकानों का सामान जलकर राख, फटा सिलिंडर …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी बन जायेगा दुबई : बलिया में मिला अकूत तेल का भंडार, खुदाई शुरू

City News Uttar Pradesh

Banda- 26 दिसंबर से शुरू होगा टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़