City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब में 'खादी' की महक: मंत्री रामकेश ने किया 'मंडलीय प्रदर्शनी' का आगाज
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राइफल क्लब में ‘खादी’ की महक: मंत्री रामकेश ने किया ‘मंडलीय प्रदर्शनी’ का आगाज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राइफल क्लब मैदान सोमवार को “खादी और ग्रामोद्योग की खुशबू से महक” उठा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 10 दिवसीय मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का “फीता काटकर” शुभारंभ किया।राइफल क्लब में 'खादी' की महक: मंत्री रामकेश ने किया 'मंडलीय प्रदर्शनी' का आगाजप्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मंत्री ने स्टालों का अवलोकन किया और “कारीगरों से संवाद” किया। उन्होंने कहा कि “खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, हमारी आजादी की विरासत और आत्मनिर्भर भारत का “प्रतीक” है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ का “मंत्र इसी धरती से साकार” हो रहा है।राइफल क्लब में 'खादी' की महक: मंत्री रामकेश ने किया 'मंडलीय प्रदर्शनी' का आगाजनिषाद ने कहा कि यह ‘प्रदर्शनी चित्रकूट धाम मंडल के बुनकरों, कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों” और छोटे उद्यमियों के लिए “सुनहरा मंच” है। यहां “हाथ से बने उत्पादों को सीधे बाजार” मिल रहा है, जिससे “गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत” होगी।राइफल क्लब में 'खादी' की महक: मंत्री रामकेश ने किया 'मंडलीय प्रदर्शनी' का आगाजउन्होंने मंडलवासियों से “अपील” की कि परिवार सहित प्रदर्शनी में आएं, स्वदेशी उत्पादों को देखें, पहनें और अपनाएं। एक खादी खरीदने से किसी “कारीगर के घर में चूल्हा जलता” है। प्रदर्शनी में खादी वस्त्र, चर्म उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, अचार, शहद और हस्तशिल्प के दर्जनों स्टाल सजे हैं। 10 दिन तक चलने वाली “यह प्रदर्शनी स्थानीय हुनर को पहचान” दिलाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें किया विकास कार्यों का निरीक्षण, लगाई चौपाल …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

ट्रांसफर माफिया का खेल बेनकाब: रिश्वतखोरी में दबा ‘शिक्षा विभाग’ !

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव

व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत: रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़