
- शरद मिश्रा
बांदा। कौन है “यह खुशबू, जिसके दीवाने कानपुर से दिल्ली तक बेताब” हैं ? जिसके लिए “गांव-गांव” में “बोली” लग रही है, अग्रिम “नजराने पेश” हो रहे हैं और जिसकी “एक झलक पाने को कारोबारी खेतों की खाक छान” रहे हैं ? यह कोई “फिल्मी हसीना नहीं, बल्कि बांदा की धरती की वह महक” है जो “तीन दशक बाद फिर से जवान” हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बांदा के “बासमती और परसन धान” की उस खुशबू की, जिसकी “मोहब्बत में व्यापारी पागल” हैं।
कभी “गुमनामी के अंधेरे में खो चुकी इस खुशबू ने अब ऐसा इश्क” जगाया है कि “बाहर के बड़े-बड़े चावल कारोबारी इसके कदमों” में हैं। खेतों में खड़ी फसल को देखकर ही सौदे हो रहे हैं, एडवांस दिया जा रहा है। यह “मोहब्बत परवान ऐसी चढ़ी है कि किसान भी हैरान” हैं। दरअसल तीन दशक पहले तक बासमती, परसन, चिन्नावर की महक पूरे जिले में फैली थी, फिर “कम पैदावार और सरकारी खरीद में मोटे धान के बराबर भाव मिलने से किसानों ने इससे मुंह मोड़” लिया। आढ़तियों की “मनमानी से यह खुशबू रूठ” गई थी। लेकिन पिछले साल जब “इस खुशबू ने अच्छा दाम” दिलाया तो “किसानों का इश्क फिर जाग” उठा।
इस साल 61 हजार हेक्टेयर धान में से 8 हजार हेक्टेयर में इसी खुशबूदार धान की रोपाई हुई है, अकेले नरैनी-अतर्रा में 6 हजार हेक्टेयर। अब इस “खुशबू के आशिक गांव-गांव घूम” रहे हैं। बिलगांव के रामभवन ने बताया, पांच बीघे की बासमती पर 4500 रुपये क्विंटल की बोली लगी और 15 हजार एडवांस मिल गया, जो मंडी में 3000 -3200 से ज्यादा नहीं मिलता। खुरहंड के रमेश की छह बीघे की खड़ी फसल पर 65 हजार का नजराना व्यापारी दे गए, फसल कटने में अभी 15 दिन बाकी हैं। “बांदा की यह खुशबू अब फिर से मोहब्बत की नई कहानी लिख” रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
