
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली का मामला अब खुलकर सामने आया है। सरकारी अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहें हैं। इससे मरीज आर्थिक बोझ में दब रहे हैं। अस्पताल में दलालों का सक्रिय गिरोह भी मरीजों और उनके परिजनों से पैसों की वसूली में तैनात है।

अस्पताल के डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठा दलाल गिरोह मरीजों और उनके परिजनों को दबाव में लेकर दवा खरीदने के लिए पैसों की मांग करता है। वायरल वीडियो जिसकी प्रामाणिकता की हम पुष्टि नहीं करते। एक दलाल को मेडिकल से दवा खरीदने के लिए 100 रुपये मांगते हुए देखा गया।

यह वीडियो यदि सच है तो अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। और बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
