27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद मुख्यालय में स्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन साहू पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोपो में कार्यवाही करते हुए राज्यपाल नें उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया।

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त
Banda Municipality President Mohan was sacked: Governor dismissed for being guilty of corruption

आपको बता दें की मोहन साहू नें अपने पद का दुरपयोग कर अनेक वित्तीय अनियमिततायें कर बहुचर्चित हो गये थे। इसकी शिकायत सभासदों जिनमें सपा के भी सभासद शामिल हैं उन्होंने शासन स्तर पर की थीं।

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त
Banda Municipality President Mohan was sacked: Governor dismissed for being guilty of corruption

इसपर पूर्व में अपर मुख्य सचिव द्वारा आदेश दिया गया था की जब तक निर्गत कारण बताओ नोटिस से अध्यक्ष को विमुक्त नहीं कर दिया जाता तब तक वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा और ऐसी स्थिति में कार्यों का निष्पादन और निर्वहन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा या उसके द्वारा नामित किसी अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त
Banda Municipality President Mohan was sacked: Governor dismissed for being guilty of corruption

इस पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू हाई कोर्ट गये जिस पर फौरी तौर पर वित्तीय अधिकार तो बहाल हो गये पर जांच चलती रहीं।शासन स्तर पर इस जांच के क्रम में वह दो बार सिर्फ अपना पक्ष रखने पहुंचे। बाद में दस बार औऱ बुलावा आया तो बीमारी का बहाना बनाया।

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त
Banda pality President Mohan was sacked: Governor dismissed for being guilty of corruption

अंतिम चेतावनी के बाद भी नहीं पहुंचे। शासन नें इनपर लगे भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमतताओं को सही पाया। यह रिपोर्ट नगर विकास मंत्रालय नें अपने स्तर से राज्यपाल को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल नें पालिका अध्यक्ष मोहन को बर्खास्त कर दिया।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : तीन माह से वेतन के लाले, कैसे जले घर का चूल्हा …

City News Uttar Pradesh

अनीस का नालबंद जुआ कानून व्यवस्था को चुनौती: पॉश इलाके में रोजाना लाखों का खेल !

City News Uttar Pradesh Desk

सीएचसी का डीएम अनुराग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने ‘यूजीसी’ के खिलाफ भरी ‘हुंकार’ : पीएम को ‘पत्र’ लिखकर चेताया

City News Uttar Pradesh

अमन हत्या कांड क्या विपक्षी दलों का बना हथियार ? माता पिता पर लग रहे कथित आरोप !

City News Uttar Pradesh

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !

ब्रेकिंग न्यूज़