- विनोद मिश्रा
बांदा। जसपुरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम गडरिया स्थिति आर्यावर्त बैंक में खाता धारकों के खातों से “करोड़ों की हेरा फेरी का भंडा फोड़ हुआ” है। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप हैं। मामला जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के संज्ञान में आया तो उन्होंने जिला अधिकारी एवं एसपी को कार्यवाई के निर्देश दिये।

खाता धारकों नें मंत्री रामकेश से भेंट कर बताया की गड़रिया आर्यावर्त बैंक से गांव के गरीब 300 से 400 लोगों का खाता का संचालन लेनदेन गांव की ही बैंक खाता का संचालन होता है। बैंक में नियुक्त बैंक मित्र मनोज कुमार उसके सहयोगी रामजीत राम विशाल यादव व बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत से अजय के खाता संख्या 615380100067014, गरीब के खाता संख्या
615380100047348 एवं राधा के खाता संख्या 11260700000922, सुमित्रा के खाता संख्या 615380100040169 से बिना हस्ताक्षर के बिंड्राल भरकर 66,000 निकल गए।

खाता धारक गरीबा 10 जून को बैंक से रुपए निकालने गया। कैशियर ने गरीबा से दो विड्राल में अंगूठा लगवाकर रुपए निकाल लिए। गरीबा ने आपत्ति किया तो बैंक कर्मचारी गाली गलौज करने लगे। भीड़ इकट्ठा होने पर वीडियो फुटेज देखे गए। कैशियर को दो विड्राल में अंगूठा लगवाते पाया गया। स्थानीय लोगों तथा पुलिस के दबाव में गरीबों का रुपया वापस किया गया।

इसी प्रकार गांव के नाबालिक छात्रा पुष्पेंद्र के छात्रवृत्ति खाता संख्या 206311010000192 से करीब 20-25 लाख का लेन देन एक वर्ष के भीतर किया गया है। ऐसे ही गांव के करीब 8 छात्रों के खातों से बड़ा लेन-देन कर हेरा फेरी हुई है। उक्त छात्रों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करके उक्त लोगों द्वारा रूपयों की निकासी की गई है। जब सबने खातों का विवरण देखा तो पाया की गांव के प्रत्येक खातों से 70,80,90 रुपए की छोटों छोटी धनराशि 10 से 15 बार सर्विस चार्ज के नाम पर कटौती की गई है, जो खातों में अंकित है।

उक्त कटौती का विवरण बताने में वहां के कर्मचारी आनाकानी करते हैं। आरोप है की बैंक कर्मचारियों द्वारा गांव के खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर हुआ अंगूठा निशान लगाकर करोड़ों रुपए की निकासी की गई है! खाता धारकों नें बैंक के कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवरकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। इसी संदर्भ में खाता धारकों नें राज्य मंत्री रामकेश निषाद को मामले की जानकारी दी। राज्य मंत्री नें डीएम एवं एसपी को जांच कराकर कार्यवाई के निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
