City News Uttar Pradesh
गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव
उत्तर प्रदेश

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत के शिकार आईटीबीपी के जवान त्रिमोहन सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर उनके गांव चिल्ला थाने के अतरहट गांव लाया गया। तिरंगे में लिपटे शव को देख परिवार सहित गांव के लोगों की आंखे भर आईं।

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव
Final farewell given to the soldier with Guard of Honor: Village immersed in mourning

पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे। गार्ड ऑफ आनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात त्रिमोहन सिंह की नीलम घाटी में हादसे के चलते मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे जवान के पैतृक गांव पहुंचा।

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव
Final farewell given to the soldier with Guard of Honor: Village immersed in mourning

ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पत्नी पूनम रो-रोकर बेसुध हो जाती थी ,गांव व परिवार की महिलाएं उन्हें संभालतीं।गांव में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि जन प्रतिनिधि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव
Final farewell given to the soldier with Guard of Honor: Village immersed in mourning

गार्ड ऑफ आर्नर के साथ आईटीबीपी के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कमांडेंट अमित कटियार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें शुभ कामनाओं से नवाजा

City News Uttar Pradesh

डीएम के ‘रेड’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, प्रधानाध्यापिका पर ‘गाज’

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास कार्यो’ की ‘जमीनी पड़ताल: लापरवाही पर ‘फटकार’

City News Uttar Pradesh

डीआईजी जेल नें देर रात मुख्तार अंसारी की बैरक खंगाला : अकस्मात निरीक्षण से मचा हड़कंप

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़